कब है शारदीय नवरात्रि 2023 और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्तूबर को रात 11 बजकर 24 मिनट से लग जाएगी, जो 16 अक्तूबर की सुबह 01 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। इस तरह से उदया तिथि के आधार पर शारदीय नवरात्रि 15 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी। वहीं इसका समापन 23 अक्तूबर को होगा और 24 अक्तूबर को दशमी तिथि पर विजयादशमी मनाई जाएगी। 

नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए कलश स्थापना की जाती है और फिर 9 दिनों तक लगातार देवी आराधना का पर्व मनाया जाता है। इस साल 15 अक्तूबर को शारदीय नवरात्रि शुरू होने जा रहा है और इस दिन सुबह 11 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक कलश स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त है। शास्त्रों के अनुसार शुभ मुहूर्त में किया गया कार्य और पूजा-अनुष्ठान हमेशा ही सफल होता है। 

शारदीय नवरात्रि 2023 की तिथियां

नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री की पूजा 15 अक्टूबर 2023
नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा 16 अक्टूबर 2023
नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा की पूजा 17 अक्टूबर 2023
नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा की पूजा 18 अक्टूबर 2023
नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कंदमाता की पूजा 19 अक्टूबर 2023
नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी की पूजा 20 अक्टूबर 2023
नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि की पूजा 21 अक्टूबर 2023
नवरात्रि का आठवां दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा 22 अक्टूबर 2023
नवरात्रि का नौवां दिन मां महागौरी की पूजा 23 अक्टूबर 2023
दशमी तिथि विजयदशमी पर्व 24 अक्टूबर 2023


Popular posts from this blog

एनपीएस पेंशन लाभ में सुधार के लिए चार सदस्यीय समिति